खबर शेयर करें -

नशेबाजों से परेशान हो चुकी महिलाओं ने अब हाथों में दराती उठा ली है। न सिर्फ वह खुद जंगल में कांबिंग कर रही हैं, बल्कि नशेड़ियों को भी खदेड़ रही हैं। सोमवार को महिलाओं ने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर बताया कि वार्ड 37 में नशेड़ी हद पार कर चुके हैं। 

एसपी सिटी को ज्ञापन देने के बाद महिलाओं ने जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा स्थित जंगल से निकलने वाले बरसाती नाले में टेंट लगा दिया। घर जाने की बजाय महिलाओं ने यहीं पर खाना बना कर खाया और फिर लाठी व दराती लेकर जंगल में कांबिंग करने निकल गईं। पिछले तीनों से डेरा डाले महिलाओं के खौफ का आलम यह है कि अब नशेड़ी इस ओर फटकने से भी घबरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

समाजसेवी मन्नू गोस्वामी का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ी खुलेआम नशा करते हैं और महिलाओं व बहनों से छेड़छाड़ व अभद्र टिप्पणी करते हैं। विरोध करने पर कई बार नशेड़ी हमलावर हो जाते हैं। जंगल किनारे टेंट लगाकर महिलाएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से जंगल के पास पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

चेतावनी दी कि यदि अब भी किसी महिला के साथ घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। कांबिंग के दौरान जीवन्ती देवी, मोहनी देवी, मंजू देवी, दीपा गोस्वामी, गीता देवी, मनोज टम्टा, विक्की टम्टा, सागर टम्टा, राजू श्रीवास्तव, यशपाल टम्टा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad