खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर से प्रयागराज महाकुंभ में गई महिला भगदड़ के दौरान लापता हो गई, परेशान परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देते हुए वृद्धा की खोजबीन की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी सुनीता देवी उम्र 55 वर्ष गत 28 जनवरी की प्रातः महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गई थी।

28 जनवरी की रात को उनके साथ गए पड़ोसी परिवार ने कुंभ में स्नान किया, इस दौरान स्वयं स्नान करने नदी में गई सुनीता देवी गायब हो गई, जिसके साथ गए लोग 2 दिन तक उसे खोजते रहे। परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

लापता वृद्धा के पुत्र राजेश कुमार ने आज लालकुआं कोतवाली में महिला की गुमशुदगी की तहरीर देते हुए पुलिस प्रशासन से उसकी खोजबीन की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad