ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन में नैनीताल जिला इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में अंकुर शर्मा को जिलाध्यक्ष और प्रकाश जोशी को जिला महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

​दोनों शीर्ष पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा और प्रदेश महामंत्री प्रयाग पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त की। इसके साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष अविक्षित रमन, प्रदेश उपाध्यक्ष बी.सी. भट्ट, रजनीकांत शुक्ला, प्रदेश सचिव विपिन चंद्रा और उत्तराखंड राज्य विज्ञापन समिति के सदस्य भरत शाह ने भी नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

​इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, नैनीताल प्रेस क्लब के अध्यक्ष माधव पालीवाल, महामंत्री संजय नागपाल, गणेश पाठक, ओपी पांडे, राजेंद्र तिवारी, लालकुआं इकाई के अध्यक्ष रणजीत बोरा और महामंत्री दीप जोशी सहित प्रदेशभर की विभिन्न जिला एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

​अधिवेशन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नवनिर्वाचित नेतृत्व पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और पत्रकार बिरादरी की समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएगा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में नैनीताल जिला इकाई और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।