मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है।
नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार
उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। कई जगह हल्की से तेज बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इस कारण से मौसम सुहावना हो गया और लोग गर्मी भूल गए। सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश और तेज हवाओं ने तापमान को भी लुढ़का दिया और राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 22 मार्च से पारा चढ़ेगा।
5 डिग्री तक गिरा तापमान
पैरों पर गिरा किसान, महिला बोली-फांसी लगा लूंगी
बारिश से धुला दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण
छह दिनों के लिए हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में रहने की संभावना
आज दिन में बादल छाने और हल्की बारिश की है संभावना


