खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग में ज्यूलिकोट के पास एक बाइक सवार की डंपर से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची हादसे की जांच में जुट गई है।
ज्यूलिकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य के अनुसार ओखलकांडा निवासी बाइक चालक 19 वर्षीय सूरज पुत्र हरीश चंद आर्या ज्यूलिकोट से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था।

सूरज की मोटरसाइकिल संख्या यू.के.04 एम 8954 डंपर के नीचे जा घुसी।आशंका जताई जा रही है कि डोलमार के समीप हल्के मोड़ में सूरज अनियंत्रित हो गया होगा और डंपर से जा भिड़ा। हालांकि पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने के कारण जांच के बाद ही हादसे का मुख्य कारण पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

गुरुवार शाम लगभाग 7:15बजे हुए हादसे के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सूरज को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

बताते चलें उत्तराखंड में लगातार हो रहे हादसों के चलते बेवक्त कई लोगों को मौत के मुंह में जाना पड़ा है। चाहे वह अल्मोड़ा में सल्ट बस हादसा हो जिसमें 36 लोगों ने जान गवा दी बाद में दो लोगों को और मिलाकर 38 लोगों की मौत हुई इस भीषण हादसे ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया था।इस हादसे के बाद बीते दिनों देहरादून में बेहद खौफ़नाक सड़क हादसे में 6 छात्रों की मौत हुई है। वहीं बीती रात हरिद्वार के रुड़की में बारातियों का वाहन हादसे का शिकार हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad