खबर शेयर करें -

मुरादाबाद : महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की रोकथाम को लेकर लगातार सख्ती बरतने के बावजूद शोहदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भतीजी के साथ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आ रही महिला का पीछा करते हुए शोहदे शहर तक आ गए।

आरोपितों ने सरेराह फब्तियां कसते हुए युवती का दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे। महिला ने सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

महिला ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं। बुधवार को भतीजी के साथ अपना अल्ट्रासाउंड कराने कांठ रोड स्थित अस्पताल आ रही थी। इस दौरान हमारे गांव का संजय व उसके तीन अन्य साथी पीछा करते हुए शहर तक आ गए। हम दोनों जैसे ही अस्पताल के पास पहुंचे आरोपित संजय ने मेरा दुपट्टा खींच लिया, इससे मैं घबरा गई।

विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उसके साथी छेड़छाड़ और बदसलूकी करने लगे। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। डर के कारण हम दोनों जल्द ही घर चले गए। घर पहुंचकर स्वजन को सारी बात बताई। इसके बाद उनके साथ प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

You missed