पहाड़ी व्यंजन
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, नैनीताल 

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नजदीक है और जनपद नैनीताल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्थापना के 22वें वर्षगांठ के मौके पर कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक भी हुई है। इस बार स्थापना दिवस के जरिए प्रशासन का ध्यान पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने पे है।

 

दरअसल सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में तय हुआ कि 07 से 10 नवम्बर तक जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्बों के माध्यम से प्रकाशमान (शाम सात बजे से रात्रि 11 बजे तक) किया जाएगा। साथ ही 09 नवम्बर को प्रातः 07 बजे से मैराथन दौड़ व प्रातः 9 बजे जू रोड स्थित शहीद पार्क में माल्यापर्ण एवं श्रद्धासुमन कार्यक्रम होगा।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

 

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार के साथ साथ शासन प्रशासन बीते काफी समय से पहाड़ के पारंपरिक भोजन को ग्लोबल मार्केट देने की कसरत में जुटा है। ऐसे में जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मल्लीताल डीएसए मैदान में फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

ये आयोजन कुमाऊं मण्डल विकास निगम नैनीताल द्वारा किया जायेगा। खास बात यह है कि इस फेस्टिवल में पहाड़ के विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। एक तरफ जहां रंगारंग कार्यक्रम होंगे तो वहीं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी जाएगी। डीएम ने 07 नवम्बर को जनपद के सभी विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

पहाड़ी व्यंजन

इसके साथ-साथ रैली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनजागरूक अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि 08 नवम्बर को जनपद के समस्त विद्यालयों, सरकारी महकमों व नगर पालिका, नगर पंचायत व नगर निगमो के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad