ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,उधम सिंह नगर 

40 बीघा जमीन से कब्जा छुड़वाने के लिए जिला बरेली यूपी के देवरनिया निवासी एक परिवार एक साल से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे परेशान सास-बहू ने बुधवार से एसडीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर दी।

थाना देवरनिया जिला बरेली यूपी के ग्राम पोखरनी निवासी कलावती 80 वर्ष पत्नी जयकिशन और उसकी बहू सावित्री 55 पत्नी सालिग्राम ने बुधवार सुबह भूख हड़ताल शुरू कर दी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनका परिवार ग्राम बीरुनगला में रहता था जहां उनकी 40 बीघा जमीन है। इस पर गांव के एक व्यक्ति का कब्जा है जिसे वह खाली नहीं कर रहा।
आरोप लगाया कि उनके परिवार के लोग पिछले एक साल से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट की नई पारी का आगाज, भव्य समारोह में हुआ जोरदार स्वागत; मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

इसलिए दोनों महिलाओं ने तहसील गेट पर दरी बिछाकर भूख हड़ताल शुरू की है। कहा कि जमीन पर कब्जा मिलने तक वह हड़ताल से नहीं उठेंगी। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कहा कि मामले में नियमानुसार बेदखली की प्रक्रिया के तहत ही कब्जा परिवर्तन संबंधी कार्रवाई संभव है। इस बारे में शिकायतकर्ताओं को बता दिया गया है।