ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, बागेश्वर,

उत्तराखंड के बागेश्वर में दीपावली के दिन बड़ा हादसा हो गया. यहां आरे के पास मोटर पुल पर पेंट करते समय दो लोग सीधे सरयू नदी में जा गिरे. जिसमें एक पेंटर की मौत हो गई है. जबकि, दूसरे पेंटर को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर के आरे बाईपास पर सरयू नदी के ऊपर बने मोटर पुल पर पेंटिंग का काम चल रहा था. तभी अचानक पाइप खिसक गया, जिससे पुल पर पेंट कर रहे दो पेंटर शाहनवाज अहमद और मोहम्मद अकरम का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सीधे सरयू नदी में गिर गए. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी.

वहीं, सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान मोहम्मद अकरम ने दम तोड़ दिया. जबकि, गंभीर रूप से घायल शाहनवाज अहमद को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है. घटना के बाद हड़कंप मचा (Painter died After Falling From Bridge) हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

हादसे में मृतक – मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी (उम्र 55 वर्ष), निवासी- अमरोहा, उत्तर प्रदेश. हाल निवासी- दुग बाजार, बागेश्वर.

हादसे में घायल – शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार (उम्र 40 वर्ष), निवासी- अमरोहा, उत्तर प्रदेश. हाल निवासी- दुग बाजार, बागेश्वर.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

वहीं, मौके पर काम कर रहे अन्य लोगों ने बताया कि पुल पर 11 लोग काम कर रहे थे. सभी लोग सेफ्टी उपकरण के साथ काम कर रहे थे. तभी पाइप टूट गई. जिससे शाहनवाज अहमद और मोहम्मद अकरम दोनों नीचे गिर गए. जिसमें एक की मौत हो गई.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad