ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, हल्द्वानी 

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजीकरण काउन्टर, कैन्टीन एवं वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों एवं ओपीडी में आए रोगियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कुमाऊँ क्षेत्र का सबसे बड़ा चिकित्सालय है। यहां पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के रोगी भी अपने उपचार के लिए आते हैं। उन्होंने प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय के लिए जिन वस्तुओं की आवश्यकता है उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित करें ताकि इनके लिए शीघ्र धन आवंटित किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी ब्लॉक/न्याय पंचायत स्तर पर समाधान चौपाल का आयोजन कर जनता की समस्याओं से रूबरू हों और उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने मनोयोग के साथ कार्य कर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

इस अवसर पर मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, विधायक रामसिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, चन्दन बिष्ट, योगेश रजवार, सुरेश तिवारी, संजय दुम्का, भुवन जोशी, नवीन पंत, प्रताप बिष्ट, दिनेश आर्य, प्रदीप जनौटी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad