डेंगू
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,लालकुआं 

नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों वायरल फीवर व डेंगू के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कस्बे समेत, 25 एकड़, हाथीखाना समेत अन्य मजदूर बस्तियों में तेजी से फैलते वायरल फीवर व डेंगू की रोकथाम के लिए अगर स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो हालात बेकाबू हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

डेंगू

लालकुआं नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों डेंगू एवं वायरल फीवर की चपेट में आने से वार्ड नंबर दो में मीरा नैनवाल, शांति राणा, शांति नैनवाल, नंदन सिंह राणा, पुष्पा राणा, गीता राणा, अंजू रावत, दीवान सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह कनवाल सहित कई लोग मच्छर जनित रोग डेंगू और वायरल फीवर से ग्रसित हैं। निजी अस्पतालों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में रोगी अपना उपचार करा रहे हैं। इनमें से नंदन सिंह राणा के प्लेटलेट्स 10 हजार हो जाने के चलते उन्हें भोजीपुरा स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।