ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। बीते तीन दिनों में डोईवाला, बंजारावाला और राजपुर रोड पर हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक 16 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। वहीं, एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जॉलीग्रांट अस्पताल में चल रहा है।

राजपुर रोड पर चार कारों की जबरदस्त भिड़ंत

रविवार तड़के करीब चार बजे राजपुर रोड पर जाखन से घंटाघर की ओर जा रही कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के प्रयास में चार कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: फरवरी से तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ेगा दूध खरीद मूल्य, 295.52 करोड़ का बजट मंजूर

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई स्कूटी, किशोरी की मौत

शनिवार दोपहर डोईवाला के खत्ता रोड पर खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने 16 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने वाहन सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको कार, 8 लोगों की मौत, 4 घायल; मृतकों की सूची जारी

बंजारावाला में युवक की मौत, चालक फरार

बंजारावाला क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए फरार चालक की तलाश तेज कर दी है।

डिवाइडर से टकराई स्कूटी, दो दोस्तों की गई जान

शुक्रवार रात राजपुर रोड पर स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक मर्चेंट नेवी से जुड़े बताए जा रहे हैं और देहरादून के माता मंदिर रोड क्षेत्र के निवासी थे। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं से तीन छात्राएं लापता, पुलिस तलाश में जुटी

राजधानी में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने यातायात नियंत्रण, तेज रफ्तार वाहनों और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इन घटनाओं के बाद सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।