ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, हल्द्वानी
हल्द्वानी में आज इलेक्ट्रॉनिक और गद्दे की दुकान पर शार्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पूरा मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रेलवे बाजार का है जहां पर गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया मौके पर एसपी क्राइम जगदीश चन्द्र, कोतवाल हरेंद्र चौधरी एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी समेत फायर और पुलिस के तमाम कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं जो की स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

 

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का है लेकिन पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी दुकानदार ने उन्हें बताया कि दुकान में रखा सारा माल जलकर खाक हो गया है क्योंकि गद्दे में आग तेजी से पकड़ ली थी जो कि भयंकर रूप ले गई और पूरा माल जलकर खाक हो गया लेकिन किसी तरह की की जनहानि नहीं हुई है दुकान में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है फिलहाल स्थिति पुलिस और फायर ब्रिगेड के नियंत्रण में है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad