खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शिक्षा विभाग ने फर्नीचर और कम्प्यूटर के लिए 26 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं. साथ ही शिक्षा मंत्री ने इस बजट को मार्च से पहले खर्च करने के निर्देश दिए हैं.

वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, आदर्श प्राथमिक और आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर और कम्प्यूटर उपलब्ध कराने के लिए 26 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है, लेकिन अब जब वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम चरण में है तो इस दौरान विभाग ने न सिर्फ बजट जारी कर दिया. बल्कि, इस बात पर भी जोर दिया कि अगर समय से बजट खर्च नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि सरकार प्राथमिक शिक्षा को बेहतर करने की कवायद में जुटी हुई है. इसी कड़ी में राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर कई बड़े फैसले भी लिए गए हैं. साथ ही इसके लिए बजट की भी व्यवस्था की गई है. जिसके तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर और कम्प्यूटर के लिए 26 करोड़ 24 लाख 64 हजार का बजट जारी किया गया है. जिसमें से राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 6 करोड़ रुपए फर्नीचर के साथ ही 19 करोड़ 99 लाख 85 हजार रुपए कंप्यूटर के लिए जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग पर उमड़ा जनसैलाब, लालकुआं में जोरदार प्रदर्शन

इसके अलावा प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत राजकीय आदर्श प्राथमिक और आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर के लिए 10 लाख की धनराशि जारी की गई है. साथ ही इन्हीं स्कूलों में कंप्यूटर की व्यवस्था के लिए 14 लाख 79 हजार रुपए का बजट जारी किया गया है. साथ ही मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जो बजट जारी किया गया है, वो बजट समय पर खर्च किया जाए. साथ ही सभी स्कूलों में फर्नीचर और कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाए.

यह भी पढ़ें -  🔥 बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर उमड़ा जनसैलाब, लालकुआं में महारैली की तैयारी तेज
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad