खबर शेयर करें -

 

घर की ग्रिल तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी लालकुआं पुलिस के शिकंजे में, चोरी किए गए आभूषण बरामद

लालकुआं पुलिस ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना में शामिल आरोपियों से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं।

मामले का विवरण:

दिनांक 11 अगस्त 2024 को वादिनी पुष्पा देवी (निवासी गांधीनगर प्रथम, bindukhatta) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 25 जुलाई 2024 से 4 अगस्त 2024 के बीच उनके भाई के घर (bindukhatta)  क्षेत्र में खिड़की और खिड़की की ग्रिल तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : मेयर पद की मतगणना में दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट 387 वोटो से आगे

शिकायत के आधार पर लालकुआं थाने में FIR संख्या 156/24 धारा 305(a)/331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह को सौंपी गई।

पुलिस कार्रवाई:

मामला दर्ज होते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 12 दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का अंतिम दिन 28 जनवरी को लगेगी स्टार्टअप प्रदर्शनी

25 जनवरी 2025 को पुलिस ने तेल डिपो के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी का माल बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. अंकित कुमार टम्टा (24 वर्ष), निवासी विकासपुरी नंबर 2, इंद्रानगर द्वितीय, बिंदुखत्ता।

2.  प्रियांशु (21 वर्ष), निवासी कार रोड, बिंदुखत्ता।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं : निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र लोटनी 200 से अधिक वोटो से चुनाव जीते

बरामदगी:

1. 2 जोड़ी पायल (सफेद धातु)

2. 1 जोड़ी कनफूल (पीली धातु)

3. 1 पहाड़ी नथ (पीली धातु)

4. 1 मंगलसूत्र (पीली धातु)

5. 1 महिला अंगूठी (पीली धातु)

6. 1 मांगटीका (पीली धातु)

7. 2 जोड़ी धागुले (सफेद धातु)

पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह

2. कांस्टेबल दिलीप कुमार

3. कांस्टेबल रामचंद्र प्रजापति

4. कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला

लालकुआं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले

को सुलझा लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।