breaking news
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के शिवपुरी में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से 114 इंजीनियर और श्रमिक फंस गए। पानी की निकासी नहीं होने से टनल में पानी बढ़ने के सांसे भी अटकीं।

उत्तराखंड के शिवपुरी में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से 114 इंजीनियर और श्रमिक फंस गए। पानी की निकासी नहीं होने से टनल में पानी बढ़ने के साथ ही उनकी सांसे भी अटक गई।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

सूचना पर सुबह 9.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। टनल से बरसाती पानी की निकासी के लिए पोकलैंड मशीन से मलबा हटाया, जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे में सभी को रेस्क्यू कर सकुलश बाहर निकाला गया।मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह 9 बजे शिवपुरी में निर्माणाधीन एडिट-2 टनल में इंजीनियर और श्रमिकों के करीब 300 मीटर भीतर फंसे होने की सूचना मिली दी।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

टनल के बाहर मलबा आने से बरसाती पानी की निकासी बंद हो गई, जिससे टनल में करीब तीन फीट तक पानी भर गया। बारिश में टनल के भीतर पानी का स्तर बढ़ने से इंजीनियर और श्रमिकों की सांसे अटक गई। पुलिस फोर्स जल पुलिस जवानों के साथ रेस्कयू उपकरण लेकर मौके पर पहुंची। टनल के बाहर मलबे को पोकलैंड मशीन से हटाया गया। रस्सियों

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

के जरिए पुलिसकर्मियों ने टनल में जाकर भीतर सभी इंजीनियर और श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष रितेश शाह, शिवपुरी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत, हेड कांस्टेबल अजयराज सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार, रविंद्र राणा, जयदीप नेगी, दिवाकर फुलोरिया और दीपक रावत आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad