ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी पुरस्कार 2023 की घोषणा राज्यपाल की संस्तुति पर कर दी गई है।

इस वर्ष प्रदेश के 17 शिक्षकों का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया है, जिसमें चंपावत जिले के दो शिक्षक शामिल है पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे को विद्यालय व छात्र हितों में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी पुरस्कार से नवाजा जाएगा

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

इनके अलावा चंपावत जिले के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय गागर के प्रधानाचार्य खड़क सिंह बोहरा को प्राथमिक वर्ग में शैलेश मटियानी पुरस्कार दिया जाएगा। चंपावत जिले के दो शिक्षकों को प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने पर शिक्षा जगत में काफी खुशी है। जिले के लोगों ने दोनों शिक्षकों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

चौबे को पुरस्कार मिलने पर लोहाघाट क्षेत्र मैं भी खुशी की लहर है लोग ने शुभकामनाएं दी शुभकामनाएं देने में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक, राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी, गोविंद सिंह बोहरा, लक्ष्मण सिंह मेहता, गोविंद वर्मा,सतीश मुरारी, भैरव दत्त राय, अर्जुन सिंह सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad