ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जनता मुखर हो चुकी है। इस साल 365 दिन में 108 शिकायतें विजिलेंस से की गईं, लेकिन जांच में 92 फर्जी निकली। जो 16 शिकायतें सही मिलीं, उन पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने 19 सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। 

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) लालकुआं बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, जानिए

हल्द्वानी पहुंचे विजिलेंस के निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने विजिलेंस दफ्तर में पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कुमाऊं से वर्ष 2024 में जनवरी से 31 दिसंबर तक 1064 हेल्पलाइन नंबर पर कुल 108 शिकायतें मिली। जांच के बाद सिर्फ 16 शिकायतें ही सही पाई गई। विजिलेंस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार किए गए 19 में से 3 अधिकारी राजपत्रित और 16 अराजपत्रित अधिकारी हैं। कहा कि वैध कार्य के लिए कोई अधिकारी या कर्मी रिश्वत मांगता है तो सतर्कता अधिष्ठान के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत करें। भ्रष्टाचारियों को विजिलेंस सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

सीओ अनिल मनराल ने बताया कि राज्य गठन के बाद 2024 में सबसे अधिक कुमाऊं में 19 लोग ट्रैप हुए। वर्ष 2022 में 7 और 2023 में 9 लोगों पर कार्रवाई की गई थी। सेक्टर हल्द्वानी में आय से अधिक संपत्ति के मामले में दो मामले दर्ज किए हैं। ट्रैप सहित कुल 5 मामलों में विवेचनाएं चल रही हैं। पांच अन्य मामलों में खुली जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad