ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल:

​भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के मूल्यांकन और पदोन्नति की अप्रत्याशित शैली का एक और उदाहरण सामने आया है। उत्तराखंड की धामी सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आर्य, जो अब तक नैनीताल विधानसभा सीट से दावेदारी ठोक रहे थे, अब संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा के सदस्य बनने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

​हाल के दिनों तक दिनेश आर्य नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने में सक्रिय रहकर चुनावी जमीन तैयार कर रहे थे और पार्टी टिकट के लिए प्रयासरत थे। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने उनकी सांगठनिक क्षमता और समर्पण को देखते हुए उन्हें सीधे देश की सबसे बड़ी पंचायत का हिस्सा बनाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में गर्दन की मालिश के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने पहलवान पर लगाए गंभीर आरोप

​इस घटनाक्रम से एक बार फिर साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को कब और कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए, इसका पूर्व अनुमान लगाना कठिन है। दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद बनने की खबर के बाद से ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है तथा उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad