ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

वीर भोग्य वसुंधरा ये महज एक नारा नहीं है बल्कि जन-जन में देभक्ति की लौ जलाने का काम करता है. राजस्थान के बच्चे-बच्चे के जुबां पर देशभक्ति से ओत-प्रोत यह नारा रहता है और यही वजह है कि जब भी देश पर कोई आंच आती है तो अपनी जान न्योछावर करने में भी तनिक गुरेज नहीं करते हैं.

ऐसे ही थे राजस्थान के झुंझुनू जिले के ये दो लाल, जिनकी डोडा एनकाउंटर में आतंकियों से दो-दो हाथ करते हुए शहादत हो गई. बुधवार सुबह दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर जयपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा. इसके बाद उनके पैतृक गांव के लिए पार्थिव शरीर को रवाना किया जाएगा और फिर राजकीय सम्मान के साथ दोनों जवानों का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

दोनों जवानों की शहादत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया. शहीद जवानों में अजय सिंह और बृजेंद्र सिंह का नाम शामिल है. अजय सिंह झुंझुनू जिले के भैसावता कलां के रहने वाले थे. जबकि बृजेंद्र सिंह डुमोली कलां खुबा की ढाणी के रहने वाले थे. बुधवार को दोनों जवानों का पार्थिव शरीर पैृतक गांव पहुंचेगा और अंतिम विदाई दी जाएगी. अजय सिंह नारूका का परिवरा पिलानी में रहता है.

सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि
इस मुठभेड़ का जिम्मा आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने लिया है. दोनों जवानों की शहादत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी. भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में वीर धरा राजस्थान के झुंझुनू के लाल विजेंद्र सिंह गुर्जर जी की शहादत पर भावभीनी श्रद्धांजलि.’

सचिन पायलट ने भी किया ट्वीट
वहीं सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए झुंझुनू जिले के बिजेन्द्र सिंह दौराता जी और अजय सिंह नरूका जी सहित शहीद हुए समस्त वीर सपूतों की शहादत को मैं नमन करता हूं. राष्ट्र आपके इस सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा. मेरी गहरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें.’

अधिकारी सहित सेना के चार जवान शहीद
बता दें कि डोडा जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने रात में देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में घेराबंदी करने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था. इसी दौरान ये मुठभेड़ शुरू हुई. इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में लगभग आधे घंटे तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी सहित सेना के चार जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सेना के एक अधिकारी सहित चार जवान शहीद हो गए.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad