खबर शेयर करें -

लालकुआं। नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। वीआईपी गेट स्थित रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक कासगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: शक्तिनगर कॉलोनी में आमने-सामने पत्थरबाजी, रोजाना विवाद से स्थानीय लोगों में नाराजगी

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर लालकुआं कोतवाली पुलिस के साथ जीआरपी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस और जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून कैंट में कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

जीआरपी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ ही अन्य माध्यमों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार आर्यन बेलवाल के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन, समर्थकों में दिखा उत्साह

पुलिस का प्रयास है कि मृतक की पहचान जल्द हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad