ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। बरेली रोड से हल्द्वानी शहर में चरस की डिलीवरी करने जा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक की स्कूटी की डिग्गी से 497 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

SSP के निर्देश पर धरपकड़

SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर जनपद में अवैध नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी और सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) लालकुआं बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, जानिए

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 अगस्त 2025 को उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसकी स्कूटी की डिग्गी से 497 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह नैनवाल (28 वर्ष), पुत्र महेंद्र सिंह नैनवाल, निवासी धौलखेड़ा, बरेली रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है।


गिरफ्तारी टीम

  • उप.निरीक्षक मनोज कुमार, प्रभारी चौकी टीपी नगर

  • हेड कांस्टेबल दिगंबर सनवाल

  • कांस्टेबल युगल मिश्रा

  • कांस्टेबल प्रदीप सिंह

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

क्या कहा पुलिस ने

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह चरस किसे सप्लाई करने वाला था। फिलहाल उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में NDPS अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad