ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

किशनपुर सकुलिया (उत्तराखंड), 20 अगस्त 2025।
ग्राम सभा किशनपुर सकुलिया में आज आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर मानव सेवा और जागरूकता का मिसाल बन गया। इस शिविर में भारी संख्या में महिलाएँ, बुजुर्ग और युवाओं ने भागीदारी निभाते हुए नेत्र चिकित्सा शिविर के महत्व को समझा और समाज में प्रेरणा देने का कार्य किया।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

आयोजन का नेतृत्व

इस शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा विपिन जोशी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दीपक हल्दिया और नीरज आगरी का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों से यह सामाजिक पहल न केवल ग्रामवासियों तक पहुंची बल्कि लोगों को जीवनदायी कार्य के लिए प्रेरित भी किया।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

 

ग्रामीणों का उत्साह

गाँव के विभिन्न वर्गों से लोग विशेष रूप से पहुंचे और इस पुनीत कार्य को समर्थन दिया। महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई, वहीं बुजुर्गों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए संदेश बताया।

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

सामाजिक महत्व

नेत्र चिकित्सा शिविर मात्र स्वास्थ्य सेवा का नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का अनूठा प्रयास है।  आयोजन के अंत में ग्राम प्रधान ने सभी ग्रामीणों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर समाज को बेहतर दिशा देते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad