ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में लोक सेवा आयोग में हुई पटवारी पेपर लीक मामले में फरार चल रहे 25 हजार ने इनामी राशि वाले मुख्य आरोपी अनिल कुमार उर्फ अनिल ओजस्वी को पुलिस गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया गया है. आरोपी ने मोटी रकम लेकर अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व कराया था.

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में लोक सेवा आयोग में हुई पटवारी पेपर लीक मामले में फरार चल रहे 25 हजार ने इनामी राशि वाले मुख्य आरोपी अनिल कुमार उर्फ अनिल ओजस्वी को पुलिस और एसओजी के संयुक्त प्रयास में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था. फिर उसे रावली महदूद ब्रह्रापुरी से गिरफ्तार किया. इस मामले पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आठ जनवरी को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में कनखल थाने में 12 जनवरी को आयोग के अनुभाग अधिकारी अतिगोपन अनुभाग संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी ऋतु चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. अनिल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

पटवारी पेपर लीक मामले में फरार चल आरोपी गिरफ्तार

आरोपी अनिल की गिरफ्तारी के लिए कनखल थाना प्रभारी अमरचंद शर्मा, एसआई रघुबीर सिंह रावत, आरक्षी प्रलव चौहान, गजय सिंह, तकनीकी सहायता टीम के एसआई धर्मेंद्र राठी, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, सुरेश रमोला, आरक्षी नितिन कुमार को लगाया गया था

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

अनिल ने मोटी रकम लेकर छात्रों का पेपर सॉल्व कराया था

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया गया है. आरोपी ने मोटी रकम लेकर अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व कराया था. पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड गैंग लीडर संजीव चतुर्वेदी व गैंग के सदस्य की करीब 34 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई थी. पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति को चिह्नित कर रिपोर्ट डीएम को भेजी थी. डीएम ने संपत्ति को कुर्क करने के संबंध में आदेश जारी किए थे.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad