breaking news
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेली रोड स्थित हरियाल मोटर्स के समीप नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की नजर जब नहर में तैरते हुए शव पर पड़ी, तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस उसकी पहचान जुटाने के प्रयासों में लगी है।

​जानकारी के मुताबिक, डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाल मोटर्स के पास नहर में एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही कोतवाल दिनेश फर्त्याल और उपनिरीक्षक (एसआई) मनोज यादव पुलिस टीम के साथ फौरन घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय नागरिकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए शव को नहर से बाहर निकाल लिया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: (बड़ी खबर) ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी!

जेब से मिली शराब की बोतल, हाथ पर लिखा है नाम

पुलिस ने जब मृतक के शव की अमली जामा तलाशी ली, तो उसकी जेब से महज 70 रुपये नगद और शराब की एक बोतल बरामद हुई। मृतक के शरीर पर कुछ हल्की खरोंच के निशान भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, सबसे बड़ा सुराग मृतक के बाएं हाथ पर गुदा हुआ ‘रिंकू’ नाम है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। पुलिस युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के दुकानदारों और राहगीरों से पूछताछ कर रही है, साथ ही जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों को मृतक की तस्वीर भेजकर रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से चालक की मौत

हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस युवक को अक्सर इसी इलाके में घूमते-फिरते देखा जाता था। शुरुआती कयासों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक अत्यधिक नशे की हालत में नहर किनारे बैठा होगा और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण पानी में गिर गया होगा, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। बहरहाल, मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिसिया तफ्तीश पूरी होने के बाद ही हो पाएगी।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं -बिंदुखत्ता : में गूंजेगा 'जय जगन्नाथ' का जयघोष: 16 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भव्य रथ यात्रा, तैयारियां पूरी

​मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने बताया कि शव को फिलहाल मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है और शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। पुलिस घटना के हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad