ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

काठगोदाम से देहरादून को जा रही रेलगाड़ी के सामने विशालकाय सांड के आ जाने के चलते बड़ी रेल दुर्घटना जहां होने से टल गई, वहीं उक्त सांड कई मीटर तक ट्रेन के इंजन में फस कर की घिससता रहा, जिसके चलते आधा घंटा तक ट्रेन मोटाहल्दू में ही खड़ी रही

10 साल में 4 फाइनल और 4 सेमीफाइनल हारी टीम इंडिया, ICC ट्रॉफी का सूखा कब होगा खत्म?

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग 8:15 बजे काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस काठगोदाम से चलकर लालकुआं रेलवे स्टेशन को आ रही थी तभी मोटाहल्दु के पास रेलवे ट्रैक के बीचो बीच विशालकाय सांड आ गया और ट्रेन की जोरदार टक्कर सांड को लगी, जिसके बाद इंजन के आगे बोनट पर सांड फस गया तथा 50 मीटर से भी अधिक दूरी तक घिसटता रहा, ट्रेन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेलगाड़ी में इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो बमुश्किल ट्रेन रुकी,

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

जिसके बाद आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों और रेल यात्रियों ने बमुश्किल ट्रेन के इंजन में फंसे मृत सांड को खींचकर पटरी से अलग किया तो रेलगाड़ी पुनः अपने गंतव्य को रवाना हो सकी। दुर्घटना के दौरान जैसे ही ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक के दौरान विभिन्न कोचों में जो तेज झटके लगे यात्रियों की जान आफत में आ गई, जब रेलगाड़ी रुकी तो तब जाकर यात्रियों ने चैन की सांस ली।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

इधर मंडल रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि अचानक सांड के रेलगाड़ी के सामने आ जाने के चलते चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए, कुछ देर विलंब के बाद ट्रेन पुनः गंतव्य को रवाना हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad