ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार तेजी से बढ़ रहे विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों मे अब जहां एक और प्रदेश के पुलिस मुखिया ने स्वतः संज्ञान लेते हुए ऑपरेशन प्रहार चलाने के निर्देश दिए हैं। 

उत्तराखंड में लगातार तेजी से बढ़ रहे विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों मे अब जहां एक और प्रदेश के पुलिस मुखिया ने स्वतः संज्ञान लेते हुए ऑपरेशन प्रहार चलाने के निर्देश दिए हैं। तो वहीं लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले के तेज तर्रार पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने भी खबर पड़ताल से बातचीत में कहा है कि जो भी पीड़ित अपनी तहरीर के साथ ठगी के साक्ष्य प्रस्तुत करेगा, उस शिकायतकर्ता की तहरीर पर सीओ स्तर पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने साफ तौर पर कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के मामले लगातार जिले मे बढ़ते जा रहे हैं पूर्व में भी पुलिस को प्राप्त हुई शिकायतो पर अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए और गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने भी यह भी कहा कि किसी को भी अधिकार नहीं है कि वह किसी के खून पसीने की गाढ़ी कमाई को डकार जाए।

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

एसएसपी ने कहा कि जो भी ठगी का शिकार हुआ पीड़ित उनके पास शिकायत लेकर और शिकायत के साथ-साथ ठगी से संबंधित साक्ष्य लेकर पहुचेगा, उस पर सीओ से जांच कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

आपका अपना भरोसेमंद उत्तराखंड सरकार से सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल खबर पड़ताल भी लगातार अपनी इस मुहिम के माध्यम से आपसे निवेदन करता है कि आप भी सही फैसला ले और ठगी का शिकार ना हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad