breaking news
खबर शेयर करें -

कैसे बढ़ा विवाद

शुक्रवार को पर्यटन नगरी नैनीताल के तल्लीताल बाजार में पुलिस द्वारा एक मेडिकल स्टोर का चालान काटे जाने पर हालात बिगड़ गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा न होने पर चालान किया, जिससे नाराज व्यापारियों ने तत्काल बाजार बंद कर दिया और तल्लीताल डांठ चौराहे पर जुटकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया और करीब तीन घंटे तक सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप रहा।

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

व्यापारियों की नाराजगी की वजह

मेडिकल स्टोर पर चल रही सीसीटीवी कैमरा जाँच के दौरान चालान की कार्रवाई से व्यापारियों का गुस्सा भड़क गया। विवाद बढ़ने पर व्यापारी सड़क पर धरने पर बैठ गए और महिला पुलिसकर्मी के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए उसके स्थानांतरण की मांग करने लगे। व्यापारियों ने एसएसपी को फोन कर कार्रवाई रोकने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

प्रशासन की पहल से खत्म हुआ मामला

करीब दो घंटे बाद विधायक सरिता आर्य और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल मौके पर पहुंचीं। सीओ सुमित पांडे ने प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए सात दिन का समय मिलेगा और तब तक महिला एएसआई कोई चालानी कार्रवाई नहीं करेंगी। पुलिस और व्यापारियों के बीच सहमति बनने के बाद रात 9:30 बजे माहौल शांत हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, बेस अस्पताल में भर्ती; नशे के विरोध पर रंजिश का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad