खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। छात्र संघ चुनाव रद्द होने से छात्रों का आक्रोश भड़क गया है। ​चौघानपाटा में प्रदर्शन के बीच टाइगर ग्रुप के छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक लोहनी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। कई छात्रों की चीख पुकार निकल पड़ी। आनन फानन में झुलसे छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, दीपक लोहनी घटना में 15 से 20 फीसदी तक बर्न इंजरी है। छात्र के हाथ व पेट में इंजरी है।

यह भी पढ़ें -  गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, उत्पादकों को 22 लाख का बोनस

इस घटना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के समय भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। लेकिन पुलिस घटना को रोकने में नाकाम साबित हुई है। वही, दूसरी ओर एनएसयूआई के संभावित अध्यक्ष प्रत्याशी अमित बिष्ट ने प्रशासन को 48 घंटे पहले आत्मदाह की चेतावनी दी थी। सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे राहुल ने कई समर्थकों के साथ चौघानपाटा पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पूरी पुलिस फोर्स जब अमित व उसके साथ अन्य समर्थकों को रोकने में लगी हुई थी। तभी अचानक टाइगर ग्रुप के दीपक लोहनी ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी।

यह भी पढ़ें -  2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज, जिलाधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश

आपको बता दें कि अल्मोड़ा में छात्र संघ चुनाव नहीं होने से छात्र लंबे समय से आंदोलनरत है। अब छात्रों का आंदोलन उग्र रूप लेने लगा है। छात्रों के बढ़ते आक्रोश ने अपने प्रदेश सरकार, प्रशासन व पुलिस के माथे पर बल ला दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ​अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न: 4.45 करोड़ का कारोबार, 12 लाख का मुनाफा; किसानों को 15% लाभांश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad