खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा, अमृत विचार। हवालबाग क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नहाने को बाथरूम गई महिला का युवक ने वीडियो बना लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महिला ने तहरीर में कहा कि उसके पति पिथौरागढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। यहां वह तीन बच्चों के साथ रहती है। आरोप लगाया कि अर्जुन नाम का एक युवक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। बीते शुक्रवार सुबह वह बाथरूम में नहाने गई हुई थी।

इस बीच उनकी नजर रोशनदान के पास एक मोबाइल पर पड़ी। देखा तो आरोपी वीडियो बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी उसे बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने आरोपी से खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad