ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुड़की: हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है. वहीं घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली है.

भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव में फरवरी माह में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस उसी समय से लूट में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही थी. वहीं 7 अप्रैल सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नन्हेड़ा गांव में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश बाइक से फरार हो रहे हैं. सूचना पर भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मिलकर बदमाशों की घेराबंदी करते हुए बदमाशों को रुकने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी. पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की, इसी बीच एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया

पुलिस को सूचना मिली थी कि फरवरी माह में नन्हेड़ा में हुई लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी मंगलौर की तरफ से भगवानपुर की तरफ आ रहे हैं. जब पुलिस ने उन्हें कुंजापुर फाटक के पास रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. आरोपी का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है.
प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी हरिद्वार

जबकि उसका दूसरा साथी मौका पाकर फरार हो गया. वहीं पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अंशुल निवासी हरचंदपुर कोतवाली मंगलौर बताया है. उसने मौके से फरार होने वाले अपने साथी का नाम शिवम बताया है. वहीं बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ की सूचना मिलने पर हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब मौके से फरार हुए बदमाश की तलाश कर रही है.