ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर में शुक्रवार को कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ऐसा दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसने राजनीतिक हलकों में खूब चर्चा बटोरी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बीच एक-दूसरे को सम्मान स्वरूप गेंदे की माला पहनाने को लेकर रोचक घटनाक्रम देखने को मिला। दोनों वरिष्ठ नेता पहले एक-दूसरे को माला पहनाने की बात पर अड़े रहे, जबकि पास बैठीं कुमारी सैलजा यह पूरा दृश्य देखकर मुस्कुराती रहीं।

हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने की होड़

कार्यक्रम के दौरान सामने आए वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हाथ में गेंदे की माला लेकर यशपाल आर्य को पहनाने के लिए आगे बढ़ते दिखाई देते हैं। हालांकि, यशपाल आर्य उन्हें रोकते हुए माला अपने हाथ में ले लेते हैं और पहले हरीश रावत को माला पहनाने का प्रयास करते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: हरक सिंह रावत प्रकरण पर बोलीं अनुकृति, कहा- न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखें,वीडियो

इस पर हरीश रावत भी हाथ के इशारे से मना करते हुए आर्य को पहले माला पहनाने पर जोर देते हैं। कुछ देर तक दोनों नेताओं के बीच इसी तरह एक-दूसरे को सम्मान देने की कोशिश चलती रहती है। आखिरकार यशपाल आर्य हरीश रावत के गले में माला डाल देते हैं।

इसके बाद हरीश रावत दूसरी माला लेकर यशपाल आर्य को पहनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन आर्य फिर उन्हें रोक देते हैं। अंत में हरीश रावत मुस्कुराते हुए हाथ जोड़ लेते हैं। मंच पर मौजूद अन्य लोगों के बीच भी यह दृश्य चर्चा का विषय बना रहा।

यह भी पढ़ें -  काशीपुर में रिटायर्ड CRPF जवान ने महिला और दो बच्चों पर खुखरी से किया जानलेवा हमला, तीनों गंभीर; वारदात के बाद खुद अस्पताल पहुंचाया

कुमारी सैलजा की प्रतिक्रिया ने भी खींचा ध्यान

दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही इस मान-मनौव्वल के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा भी मंच पर मौजूद थीं। वीडियो में वह माथे पर हाथ रखकर दोनों नेताओं की इस नोकझोंक को देखते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

गौरतलब है कि कुमारी सैलजा 17 से 22 नवंबर तक छह दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान वह कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, पंचूर गांव में शोक की लहर

दौरे का उद्देश्य आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करना है। बागेश्वर में मंच पर हुआ यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब कांग्रेस प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर रही है।

फिलहाल, दोनों नेताओं के बीच माला पहनाने का यह दृश्य किसी राजनीतिक विवाद के बजाय आपसी सम्मान और शिष्टाचार के एक हल्के-फुल्के पल के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।