ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरों में किया कैद; 35 लाख से अधिक के जेवर लेकर फरार हुए चोर

जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश कुमार ने की है। निधन की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। वहीं, क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों में भी शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में शादी समारोह के बीच हंगामा, दहेज में कार मांगने का आरोप; ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर पुलिस को सौंपा

बताया जा रहा है कि सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार, 21 नवंबर को हरिद्वार में किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम संस्कार के स्थान और समय को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  हरीश धामी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने SSP को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।