ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हरक सिंह रावत के खिलाफ एफआईआर और दोबारा जांच पर बोलीं अनुकृति गोसाईं, कहा- न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने और मामले में दोबारा जांच शुरू किए जाने को लेकर भाजपा प्रवक्ता अनुकृति गोसाईं रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है और सभी को न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में शादी समारोह के बीच हंगामा, दहेज में कार मांगने का आरोप; ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर पुलिस को सौंपा

अनुकृति गोसाईं रावत ने कहा कि यदि कोई महिला किसी व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगाती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी आवश्यक है। साथ ही जांच के दौरान दोनों पक्षों की बातों और उपलब्ध तथ्यों को ध्यान में रखा जाना चाहिए, ताकि निष्पक्षता के साथ सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें -  आंचल ने जारी की नई मूल्य सूची, दूध से लेकर पनीर-क्रीम तक बढ़े दाम; 20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें

उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और उनके पीछे कितने तथ्य मौजूद हैं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इसलिए जांच प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, पंचूर गांव में शोक की लहर

उन्होंने दोहराया कि न्याय व्यवस्था पर सभी को भरोसा रखना चाहिए और मामले की सच्चाई निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।