खबर शेयर करें -

भीमताल। मरीज को लेकर अस्पताल जा रही 108 एंबुलेंस रविवार की देर रात धारी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला व उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गये। दंपति ने एंबुलेंस चालक पर शराब के नशे में धुत होकर वाहन चलाने का आरोप लगाया है।

ग्राम भुमका के प्रधान मुकेश चंद्र बौद्ध ने बताया कि गांव की रहने वाली धनीता देवी घास काटते समय अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन चालक ने गांव तक आने से इंकार कर दिया और 5 किलोमीटर दूर से ही मरीज को लाने की बात कहने लगा। मुकेश के अनुसार रविवार की रात करीब 12 बजे उन्हें 108 एंबुलेंस चालक के नहीं आने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

जिस पर उन्होंने चालक से फोन पर बात की और सीएमओ से शिकायत करने की चेतावनी दी। इसके बाद चालक मरीज को लेने के लिए गांव तक पहुंचा। वह नशे में था, लेकिन मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने हल्द्वानी जाने का निर्णय लिया। रात करीब ढाई बजे भुमका से निकलकर एंबुलेंस धारी के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में पहले से घायल धनीता देवी और उनके पति कृष्ण राम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

धनीता देवी की हालत पहले से और अधिक खराब हो गई। किसी तरह उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान मुकेश ने लापरवाह एंबुलेंस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घटना की सूचना सीएमओ और धारी पुलिस चौकी को दे दी है।

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad