breaking news
खबर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को जनपद नैनीताल में भारी से अत्यंत भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ (Warning – Take Action) जारी किया गया है।

​मौसम विभाग के मुताबिक, जिले में आकाशीय बिजली चमकने और अत्यधिक तीव्र गति से बारिश होने की प्रबल संभावना है। वर्तमान में नैनीताल के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) का भी गंभीर खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  🟥 भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल में 10 जुलाई को सभी स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल (ललित मोहन रयाल) ने 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  🟥 आस्था पथ हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; दूसरा फरार

लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।