breaking news
खबर शेयर करें -

लालकुआं। कोतवाली लालकुआं पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 7.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी ने स्मैक को रसगुल्ले के प्लास्टिक के डिब्बे में छुपाकर रखा था।

​बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम गांधीनगर प्रथम टूटी पुलिया मार्ग पर गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक हाथ में रसगुल्ले का डिब्बा लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके आधार पर उसे रोककर तलाशी ली गई। जब रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे को खोला गया, तो उसके भीतर एक पारदर्शी पन्नी में छुपाकर रखी गई 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

​मुख्य बिंदु:

  • गिरफ्तार आरोपी: हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू (पुत्र शेर सिंह बोरा), निवासी- गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता, लालकुआं।
  • बरामदगी: 7.35 ग्राम अवैध स्मैक (रसगुल्ले के डिब्बे से)।
  • बिक्री का तरीका: आरोपी ने पूछताछ में कुबूल किया कि वह यह स्मैक ‘सुंदर’ नाम के व्यक्ति से 3500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदकर लाता था और स्थानीय युवाओं को महंगे दामों में बेचता था।
यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

​कानूनी कार्रवाई और पुलिस टीम

​पुलिस ने मुख्य सप्लायर सुंदर के खिलाफ धारा 29 सपठित धारा 08/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त हरिशंकर बोरा के खिलाफ थाना लालकुआं में धारा 08/21/29 एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: समिति चुनाव की आचार संहिता का पूर्ण पालन करते हुए देशभक्ति के साथ संपन्न हुआ उत्सव, वीडियो

​इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गौरव जोशी के साथ कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, दयाल नाथ, आनंदपुरी और खीम सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad