
लालकुआं/बिंदुखत्ता। ‘आशीर्वाद का दीया, राष्ट्रसेवा का संकल्प’ के मूल मंत्र के साथ सेवा दिवस के अवसर पर माँ हाट कालिका मंदिर प्रांगण (बिंदुखत्ता) में विविध सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और साथ ही वृक्षारोपण किया। साथ ही माता रानी को खीर का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और 551 दीपों का प्रज्ज्वलन कर दीपोत्सव मनाया।
कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी और मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला की मुख्य उपस्थिति रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने इन सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में मंडल महामंत्री पूरन बोरा, महेश फुलारा, किसान मोर्चा प्रभारी कृपाल नेगी, मंडल मंत्री दीपा देवी, मंडल आईटी संयोजक प्रकाश जोशी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी विपिन गिरी गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोरंगा, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण खड़ायत, किसान मोर्चा अध्यक्ष कैलाश जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक मोहन शर्मा, बूथ अध्यक्ष विशंभर तिवारी, तारा राठौर, महिला मोर्चा महामंत्री दीपा भट्ट, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विमला देवी, रेखा, गुड्डी, ममता, महिला मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक शीतल नेगी, युवा मोर्चा महामंत्री योगेश कुमार, हरीश कोरंगा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव राणा, युवा मोर्चा मंत्री रमेश जोशी, युवा मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक विक्रम रावत, देवेंद्र आर्य, सावन मेहता, किसान मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक जीवन पंत, मोहन पंत, हंसी, रेखा, नरेंद्र कोरंगा, भूपेंद्र, रोहित कोरंगा, मोहन सिंह बिष्ट, रमेश पंत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


