खबर शेयर करें -

डायलिसिस कराकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे एक मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।

डायलिसिस कराकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे एक मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक संजयनगर बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी दया देवी (45 वर्ष) पत्नी राजेंद्र प्रसाद की दोनों किडनियां खराब थीं।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

वह दुर्गा सिटी सेंटर के पास एक सेंटर में डायलिसिस कराने आती थीं। सोमवार को भी वह डायलसिस कराने के बाद दुर्गा सिटी सेंटर के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। आनन-फानन में उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad