खबर शेयर करें -

बिन्दुखत्ता (लालकुआं):

हौसले बुलंद हों तो मंजिल कदम चूमती है, इसे सच कर दिखाया है बिन्दुखत्ता के इंदिरा नगर की मनीषा बिष्ट ने। मनीषा का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूर्व विधायक नवीन दुमका ने मनीषा के आवास पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं-बिंदुखत्ता: ​कारगिल विजय दिवस: बिंदुखत्ता शहीद स्मारक पर जगमगाए कैंडल, अमर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पारिवारिक संघर्ष और सफलता

स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट एवं श्रीमती हेमा बिष्ट की पुत्री मनीषा ने कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि बिंदुखत्ता क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

यह भी पढ़ें -  🌧️ पहाड़ों पर फिर भारी मानसून की दस्तक 27 जुलाई को नैनीताल और बागेश्वर में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

विधायक ने बढ़ाया उत्साह

पूर्व विधायक नवीन दुमका ने मनीषा बिष्ट को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए कहा कि पहाड़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। मनीषा की यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

यह भी पढ़ें -  🕯️ जनसेवा का एक युग थमा: हीरा सिंह बिष्ट को अंतिम नमन मुख्यमंत्री धामी ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, प्रदेश की राजनीति में शोक की गहरी लकीर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad