खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में भाजपा संगठन पर्व के तहत पार्टी में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट पर भरोसा जताते हुए उन्हें नैनीताल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बिष्ट के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रताप बिष्ट का भव्य स्वागत किया।

फूल-मालाओं से लादते हुए समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और पार्टी नेतृत्व के फैसले को संगठन के लिए सशक्त कदम बताया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी और पार्टी आगामी चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -  प्रताप बिष्ट के पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर बरेली रोड में मिष्ठान वितरण, विधायक ने कहा संगठन को मिलेगी मजबूती

भाजपा  द्वारा जारी की जिला अध्यक्षों की सूची, देखें

देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर रिपीट हुए सिद्धार्थ अग्रवाल।

मीता सिंह बनाई गई पछवादून जिला अध्यक्ष।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ : गंगापुर कबड़वाल में चतुर्थ नेत्र चिकित्सा शिविर: स्वास्थ्य सेवा में जनसहयोग की नई मिसाल

नैनीताल में प्रताप सिंह बिष्ट को मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत में गोविंद सामंत को बनाया गया जिला अध्यक्ष।

परवादून जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल बनाए गए।

कोटद्वार में राज गौरव नौटियाल बने जिलाध्यक्ष।

उत्तरकाशी में नागेंद्र चौहान बने जिला अध्यक्ष, पहले जिला महामंत्री की संभाल रहे थे जिम्मेदारी।

पिथौरागढ़ में गिरीश जोशी को बनाया गया जिला अध्यक्ष।

अल्मोड़ा में महेश नयाल को बनाया गया जिला अध्यक्ष।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार, रहिए सतर्क

बागेश्वर में बसंती देव बनी जिलाध्यक्ष।

टिहरी जिले के अध्यक्ष बने उदय रावत।

पौड़ी में कमल किशोर रावत बने जिला अध्यक्ष।

रुद्रप्रयाग में भारत भूषण भट्ट बने जिला अध्यक्ष।

चमोली में बनाए गए गजपाल बर्थवाल अध्यक्ष।

रुद्रपुर में कमल जिंदल को बनाया गया जिला अध्यक्ष।

रुड़की में डॉक्टर मधु के नाम पर लगाई संगठन ने मुहर।

काशीपुर में मनोज पाल बने जिलाध्यक्ष।

हरिद्वार और रानीखेत को छोड़कर सभी जिलों के अध्यक्षों की घोषणा।