ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार दोपहर नैनीझील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ठंडी सड़क के समीप झील के पानी में शव तैरता देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब एक बजे झील में नौकायन कर रहे नाव चालकों की नजर पानी की सतह पर व्यक्ति के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को झील से बाहर निकलवाया।
कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम एवं शिनाख्त की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है।
फिलहाल व्यक्ति की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की पहल, 710 दुग्ध समितियों के माध्यम से 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।