breaking news
खबर शेयर करें -

अग्रसर भारत न्यूज, हल्द्वानी (बिंदुखत्ता):

​दमुवाढूंगा के चौफुला क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर कवरिंग के निर्माण स्थल पर अनलोड की गई रेत के ढेर से एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) मनोज कत्याल पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​लोडिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

​मृतक के चाचा बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर (हाटाग्राम) में रहते हैं मृतक जय पुर बीसा निवासी मदन सिंह के 30 वर्षीय पुत्र पवन सिंह के रूप में हुई है। पवन स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री ढोने वाले डंपर में बतौर हेल्पर कार्यरत था।

यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता

​मृतक के भाई विक्रम सिंह के अनुसार, रविवार को लालकुआं स्थित स्टोन क्रेशर पर खनन सामग्री लोड की जा रही थी। चालक के अनुपस्थित होने पर पवन खुद डंपर को लोडिंग प्वाइंट तक ले गया। वहां डंपर के डाले में पट्टा फंसाने के दौरान लोडिंग मशीन संचालक ने अनजाने में रेत भरना शुरू कर दिया, जिससे पवन रेत के नीचे दब गया और मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को इसकी भनक नहीं लग सकी।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी एसिड अटैक केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मां-बेटे की उम्रकैद बरकरार; 18 माह के मासूम समेत कई लोग हुए थे प्रभावित

​माल खाली होने के बाद चला पता

​काफी देर तक डंपर चालक के न पहुंचने पर दूसरे चालक ने गाड़ियां बदलकर डंपर को चौफुला स्थित नहर कवरिंग निर्माण स्थल पर खाली कर दिया। अनलोडिंग के दौरान भी रेत में शव होने की बात सामने नहीं आ सकी।

​घटना का खुलासा तब हुआ जब निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने रेत उठानी शुरू की और उन्हें रेत से बाहर निकला एक हाथ दिखाई दिया। मजदूरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  ​🚩 हल्द्वानी: रामलीला मैदान के 'शुद्धीकरण' पर सियासत गर्म

​पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु रेत में दबने के कारण होना प्रतीत हो रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि हादसे में किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई।

​📌 सटीक एवं निष्पक्ष समाचारों के लिए पढ़ते रहें — अग्रसर भारत न्यूज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad