breaking news
खबर शेयर करें -

लालकुआं/चोरगलिया:

​जनपद नैनीताल में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन प्रहार’ रंग लाने लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े दिशा-निर्देशों के तहत SOG और चोरगलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही टाल दिया। पुलिस ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे एक शातिर तस्कर को भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

​भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

​एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम एमवीआर (MVR) गेट पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। जब तलाशी ली गई तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। अभियुक्त के बैग से निम्नलिखित अवैध असलहे बरामद हुए:

  • ​12 बोर के देशी तमंचे: 02 अदद (साथ ही 06 जिंदा कारतूस)
  • ​315 बोर के देशी तमंचे: 06 अदद (साथ ही 04 जिंदा कारतूस)

 

यह भी पढ़ें -  लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

​उधम सिंह नगर का रहने वाला है आरोपी

​पकड़े गए तस्कर की पहचान रियासत (उम्र 30 वर्ष), पुत्र रईस अहमद, निवासी ग्राम व पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की धारा 3/25 के तहत प्राथमिकी (FIR संख्या- 30/2026) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इसके पूरे नेटवर्क, आपराधिक इतिहास और हथियारों के स्रोत की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं-बिंदुखत्ता:द न्यू स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कनिष्क जोशी ने राज्य स्तरीय तैराकी में लहराया परचम, जीते 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक

​सराहनीय कार्य करने वाली जांबाज पुलिस टीम

​इस पूरी सफल कार्रवाई में मुख्य रूप से उप-निरीक्षक निधि शर्मा (थाना चोरगलिया), SOG प्रभारी उप-निरीक्षक मोहन सिंह सौन, मुख्य आरक्षी कुन्दन सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह, आरक्षी भूपेन्द्र ज्येष्ठा (SOG), आरक्षी भारत भूषण और शैलेन्द्र सिंह (थाना चोरगलिया) शामिल रहे।

​एसएसपी ने की पुरस्कार की घोषणा:

पुलिस टीम की इस तत्परता और जांबाजी से खुश होकर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पूरी टीम के उत्साहवर्धन के लिए ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब जरूरी होगा स्थलीय सत्यापन, कुमाऊं आयुक्त ने डीएम को दिए सख्त निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad