ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बीच सड़क अंधेरे में खड़े एक डंपर के कारण बीकॉम के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 22 फरवरी की रात हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर हुआ।

डुंगरपुर हल्दूचौड़ निवासी 18 वर्षीय करण जोशी अपने दोस्त राजवर्धन के साथ हल्द्वानी से घर लौट रहा था। हाईवे पर आंवला चौकी गेट के पास एक खराब डंपर खड़ा था, जिसे देखने में असमर्थ होने के कारण उनकी बुलेट उससे टकरा गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सियासी हलचल! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना से लेकर हत्या की साजिश तक के आरोप

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान करण जोशी ने दम तोड़ दिया। उसके दोस्त राजवर्धन की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, डंपर गौला नदी से उपखनिज लेकर आ रहा था और रास्ते में खराब हो गया था। माना जा रहा है कि अंधेरे में युवकों को वह नजर नहीं आया, जिससे यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad