ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ दहेज और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

हरिद्वार के मंगलौर कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पूर्व हुई विवाहिता की मौत मामले में मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है. जिसमें बताया गया है कि उनकी बेटी की शादी करीब साढ़े पांच वर्ष पहले मलकपुरा निवासी अरशद के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसका पति अरशद, ससुर इरशाद, देवर साद और पति अरशद की फूफी इशरत और नंद सुमैया दहेज को लेकर उनकी बेटी को लगातार परेशान करते थे. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ दहेज और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मिली थी लाश: 

बता दें कि बीते सोमवार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीर गढ़ी मोहल्ला निवासी अरशद नामक शख्स की 25 वर्षीय पत्नी सुमैया का घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रूड़की सिविल अस्पताल भेजा. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही विवाहिता का पति मौके से फरार हो गया था.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

5 नामजद के खिलाफ दहेज और हत्या का केस दर्ज:

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ दहेज और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही मामले में जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

पति को उम्र कैद की सजा: 

वहीं, इससे पहले महिला की हत्या के मामले में उत्तरकाशी कोर्ट ने पति को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोषी ने अपनी पत्नी के साथ पहले मारपीट की थी, फिर उसे जहर दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad