ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

चंपावत( टनकपुर):- सड़क हादसे में हुई स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत !

चंपावत (टनकपुर):- वर्तमान समय में भी प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे वहीं देर रात उत्तराखंड के चंपावत जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय मार्ग में देर रात सड़क के पास एक हादसा हो गया ।जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार युवक को पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी ।जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है ।कि स्कूटी सवार व्यक्ति टनकपुर से चंपावत की ओर आ रहा था घटना के बाद से पिकअप चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है ।मिली जानकारी के अनुसार क्यूडा चंपावत निवासी 27 वर्षीय कमल भट्ट अपनी स्कूटी से चंपावत लौट रहा था इस दौरान एक पिक अप वाहन जो टनकपुर की ओर जा रहा था उसने कमल को जोरदार टक्कर मार दी ।जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।घटना के बाद चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप वाहन को सीज कर दिया चालक की तलाश की जा रही है और वहीं मृतक केशव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad