खबर शेयर करें -

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 14 लाख 28 हजार रुपये की ठग लिये गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।  

गंधोर हेमपुर डीग तहसील धामपुर जिला बिजनौर यूपी निवासी नरेंद्र कुमार ने कुंडा थाना में तहरीर देकर कहा कि उसकी ग्राम श्याम नगर थाना कुंडा ऊधमसिंह नगर निवासी मूलचंद से पुरानी पहचान है। उसने अपने पुत्र सचिन की यूपी एसआई वर्ष 2021 की परीक्षा व पुलिस भर्ती के बारे में मूलचंद को बताया। इस पर मूलचंद ने बताया कि वह रुपये लेकर लोगों को सरकारी नौकरी में लगवाते हैं। मूलचंद ने उसे विश्वास में लेकर 10 लाख रुपये और उसके पुत्र सचिन के शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर घर बुलाया।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में संविदा श्रमिक की मौत, परिजनों को ₹9 लाख का मुआवजा और स्थायी नौकरी का समझौता

नरेंद्र ने बताया कि वह फरवरी 2022 में अपने पुत्र के शैक्षिक दस्तावेज, दस लाख रुपये और एक चेक लेकर अपने कुछ परिचितों के साथ मूलचंद के घर गया। जहां मूलचंद ने अपने परिवार के रामकिशोर, विष्णु, रामपुर बलभद्र थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद निवासी अमनदीप, वघेलेवाला निवासी रुपेंद्र और पांच अन्य रिश्तेदारों से मिलाया। सभी ने उसके बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने का विश्वास दिलाया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: डिजिटल पेमेंट की अज्ञानता पड़ी भारी: चाट के 30 रुपये चेक करने के चक्कर में महिला ने ग्राहक को भेजी मोटी रकम

पीड़ित ने बताया कि उसने अपने पुत्र के दस्तावेज, दस लाख रुपये और चेक मूलचंद और उसके साथियों को सौंप दिये। इसके अलावा 4 लाख 28 हजार रुपये फोन पे से भी आरोपियों के खाते में डाले। इसी बीच किसी ने उसे बताया कि मूलचंद और उसके रिश्तेदार हमसाज होकर योजनाबद्ध तरीके से लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। इनमें से कुछ लोग जेल भी जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में संविदा श्रमिक की मौत, परिजनों को ₹9 लाख का मुआवजा और स्थायी नौकरी का समझौता

पीड़ित नरेंद्र ने बताया कि जब उसने मूलचंद से अपने बेटे के दस्तावेज और चेक मांगा तो आरोपी मूलचंद ने दस्तावेज तो वापस कर दिये लेकिन चेक वापस नहीं किया। जब उनसे अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad