खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर आज प्रचार का आखिरी दिन है. प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे. इसी कड़ी में cm धामी हल्द्वानी पहुंचे. जहां उन्होंने रोड शो कर नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए वोट मांगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालाढूंगी रोड से तिकोनिया चौराहे तक रोड शो किया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. भारी सुरक्षा के बीच सीएम धामी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान सीएम धामी ने लोगों पर फूल बरसाए तो वहीं लोगों ने भी उनका फूल मालाओं से स्वागत किया. वहीं, रोड शो में लोगों की भीड़ को देख सीएम धामी गदगद नजर आए.

नरेंद्र मोदी फिर से बनेंगे पीएम, पांचों सीट जीतेगी बीजेपी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार फिर से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीट बीजेपी जीतने जा रही है. वहीं, रोड शो के दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad