ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने हवन-यज्ञ कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास उत्तराखंड को बेहतर राज्य बनाने के साथ-साथ इसकी देवभूमि की पहचान और संस्कृति को बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रोजगार के क्षेत्र में भी कार्य किए गए हैं और 30 हजार से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने नकल विरोधी कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ को रोकना है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर चलाए जा रहे ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में समर्थकों और स्थानीय लोगों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।